अब कम कीमत में लीजिए ज्यादा लग्जरी का मजा

0
कम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ट्रेन से सफर करने वाले यात्री जुलाई से डबल डेकर ट्रेन से सफर का मजा ले सकेंगे. खास बात ये कि इसका किराया मेल और एक्सप्रेस के थर्ड एसी से कम होगा. ये ट्रेन ज्यादा बिजी रहने वाले रूट पर चलाई जाएगी और खास तौर पर ये ओवरनाइट जर्नी के लिए होगी. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डबल डेकर उदय में 3 एसी की तुलना में कम किराए में यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी. इस ट्रेन में अन्य ट्रेनों की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक यात्रियों को ले जाने की सुविधा होगी, जिससे अधिक मांग वाले रूटों पर भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह बोले, पार्टी में मेरी हैसियत जीरो बट्टा सन्नाटा है

हालांकि रात की सेवा होने के बावजूद इसमें स्लीपर बर्थ नहीं होगा, लेकिन इसमें कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ यात्रा को आरामदायक बनाने की कोशिश की गई है. ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2016-17 में की गई थी, जिसके व्यस्त रहने वाले मार्गों पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़िए :  गृहमंत्रालय ने जारी किया एडवाइजरी, अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों कि की जाए पहचान

अगले पेज पर पढ़िए – क्या सुविधएं मिलेंगी ट्रेन में

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse