क्या वाकई इंसान का मांस बेच रहा है चीन ?

0
54edr6yerdxyf

बीजिंग। चीन का दावा है कि वे अफ्रीकी देशों में इंसानी मांस नहीं बेच रहे हैं। जाम्बिया में चीन के एंबेसडर यैंग युमिंग ने स्टेटमेंट जारी कर इस अफवाह का खंडन किया है। बता दें कि जाम्बिया की एक महिला ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया था। उसके मुताबिक, बीफ बताकर चीन इंसानी मांस एक्सपोर्ट कर रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हुईं थीं।

इसे भी पढ़िए :  इतिहास में पहली बार चीन अपनी सेना में करने जा रहा है बदलाव, लाखों सैनिकों की करेगा कटौती

चाइनीज न्यूजपेपर ‘सीआरजे मीडिया’ के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जाम्बिया की एक महिला की फेसबुक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है। महिला का दावा है कि चीन की बीफ कंपनियां इंसानी लाशों को इकट्ठा कर इसे कॉर्न्ड बीफ (नमक लगाकर रखा हुआ गोश्त) बताकर अफ्रीकी देशों में बेच रही हैं। महिला का नाम बारबरा अकुओसा एबोएगे बताया जा रहा है। टि्वटर पर उसकी फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जा रहे हैं।जाम्बिया के एक लोकल न्यूजपेपर Kachepa ने भी इस बारे में ‘China feeding Africa with human meat’ नाम की एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। चाइनीज एंबेसडर ने लोकल गवर्नमेंट से इन न्यूजपेपर में पब्लिश्ड खबर का सोर्स मालूम करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत की शंघाई सहयोग संगठन में एंट्री

हॉक्स रियलटी बताने वाली वेबसाइट Snopes.com के मुताबिक, ये डरावनी तस्वीरें दरअसल 2012 की हैं। मशहूर हॉरर वीडियो गेम ‘रेसिडेंट इविल 6’ के प्रमोशन के दौरान मार्केटिंग स्टंट के तौर पर इनका यूज किया गया था। दरअसल, लंदन के स्मिथफील्ड मार्केट में मीट प्रोडक्ट्स बेचने वाली एक शॉप पर नकली इंसानी मांस बेचने के लिए रखा गया था। बाद में इसकी तस्वीरें वायरल हो गईं और सोशल मीडिया पर इनसे कई तरह की अफवाह भी फैलाई गईं।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के विवादित बयानों से भारतीय-अमेरिकी चिंतित: अमेरिकी जनप्रतिनिधि