वाइड बॉल पर सलाह देकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अमिताभ

0
वाइड

नई दिल्ली : आईपीएल के 10वें सीजन के 28वें लीग मैच के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजायंट्स कड़ी टक्कर थी। हर गेंद के बाद पासा पलट रहा था। लेकिन, अंत में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे सुपरजांयट्स ने महज 3 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इसके लिए आखिरी ओवर में एक गेंद को अम्पायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इस ट्वीट के बाद खुद उनकी ही मौज ली जाने लगी। क्रिकेट प्रशंसक उनके ‘क्रिकेट के ज्ञान’ का मजाक बनाने लगे।


अमिताभ ने ट्वीट किया था, ‘आखिरी ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी।’ इसके बाद ट्विटर पर लोग कॉमेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आप क्रिकेट सीखिए, सर। वह वाइड गेंद नहीं थी।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मिस्टर बच्चन, सॉरी। आप एक एक्सपर्ट ऐक्टर हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन फील्ड पर आप अम्पायर नहीं थे। इसका सम्मान कीजिए।’

इसे भी पढ़िए :  फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का अंडर माय बुर्का' के सपोर्ट के लिए काम्या पंजाबी हुई टॉपलेस