नवाज शरीफ और ‘मोदी के दूतों’ के बीच गुपचुप मुलाकात से पाकिस्तान में सियासी बवंडर

0
नवाज शरीफ
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कुलभूषण जाधव को फांसी सुनाये जाने और गुरुवार को कुपवाड़ा में आर्मी बेस पर आतंकी हमले और घाटी में बढ़ी पत्थरबाजी को लेकर जोकगस्तान और भारत के बीच पहले ही तकरार चल रही थी। अब इस सबके बीच इस बीच, खबर आई है कि भारत के बड़े स्टील कारोबारी सज्जन जिंदल कुछ घंटों के लिए पाकिस्तान गए थे और नवाज शरीफ से उनकी मुलाकात हुई थी। अटकलें लगने लगी कि नवाज के करीबी रहे जिंदल वार्ता बहाली की कोशिशों के तहत पाकिस्तान गए थे।

इसे भी पढ़िए :  रिटायरमेेंट के सवाल पर जेठमलानी ने चीफ जस्टिस को दिया ऐसा जवाब की सब चौंक गए!

 

बाद में नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने ट्वीट कर इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। लेकिन अब इस मामले में सवाल उठने लगा है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाली के लिए कोई ट्रैक-2 डिप्लोमेटिक कोशिशें जारी हैं?

इसे भी पढ़िए :  चुनाव से पहले किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, 660 करोड़ रुपए का ब्याज माफ

 

सज्जन जिंदल की यात्रा और नवाज से मुलाकात की खबर पाकिस्तानी मीडिया में छपने के बाद वहां सियासी बवाल मचा. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस मामले में पंजाब असेंबली में एक प्रस्ताव पेश कर मुलाकात में हुई बात को सार्वजनिक करने की मांग की।

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  ...तो आंनदी बेन की वजह से नजमा हेपतुल्‍ला को देना पड़ा इस्तीफा