कपिल मिश्रा आज फिर खोलेंगे केजरीवाल का ‘कच्चा चिट्ठा’, हवाला कारोबारियों से रिश्तों की खुलेगी पोल!

0
कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी से निकाले गए कपिल मिश्रा और सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। कपिल मिश्रा आए दिन केजरीवाल के खिलाफ कोई ना कोई बड़े आरोप लगा रहे है। वहीं मिश्रा ने ट्विट करके जानकारी दी है की वो आज भी केजरीवाल के खिलाफ खुलासा करेंगे।

कपिल ने किया ट्वीट

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार सुबह होने वाला खुलासा अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटर्स के नेटवर्क को साबित कर देगा। कपिल मिश्रा ने इसके पीछे उस वीडियो का जिक्र किया, जो अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया था।

इसे भी पढ़िए :  आप नेता सौरभ ने विधानसभा में दिया EVM में टेंपरिंग का डेमो, कहा- 3 घंटे EVM दीजिए, गुजरात में नहीं मिलेगी BJP को एक भी सीट

आज AK ने इस वीडियो को viral किया। कल सुबह 9 बजे करूँगा AK के इस सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश। IRS है, कानून जानते है। कल जवाब देंगे? pic.twitter.com/inRz8z37fy

— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 18, 2017

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो एक निजी चैनल से मुकेश शर्मा नाम के व्यक्ति की बातचीत पर आधारित था। इस वीडियो में मुकेश शर्मा नाम का व्यक्ति ये दावा कर रहा है कि आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा उसने दिया है।

इसे भी पढ़िए :  हिलेरी बनी डेमोक्रेटिक पार्टी की अधिकारिक राष्ट्रपति उम्मीदवार

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट को आधार बनाकर ही कपिल मिश्रा ने जवाब दिया। कपिल ने लिखा, ‘आज अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो को वायरल किया। कल सुबह 9 बजे करूंगा केजरीवाल के इस सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश। IRS हैं, कानून जानते हैं, कल जवाब देंगे?

आपको बता दें कि फरवरी 2015 में और अब कपिल मिश्रा और उनके सहयोगी ने आम आदमी पार्टी पर फ़र्ज़ी कंपनियों से 2 करोड़ का चंदा लेने का आरोप लगाया था और इस मामले में अभी तक कुछ सामने नहीं आ रहा था, न कंपनी का ही कोई अता-पता मिल रहा था, लेकिन यह पहली बार है कि किसी ने सामने आकर कहा है कि कंपनियां असली हैं और चंदा उसने दिया है। मुकेश ने बताया कि उनकी ये कंपनियां क़र्ज़ लेने-देने या जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करती हैं और बीते दो साल से उनकी 4 कंपनी Sky line metal & alloy Pvt LTD,Sunvision agencies Pvt LTD,Infolense software solutions LTD,Goldmine & buildcon Pvt LTD की जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कहा सत्ता में चूर है मोदी सरकार, इसलिए कर रही है ऐसे काम