हिलेरी बनी डेमोक्रेटिक पार्टी की अधिकारिक राष्ट्रपति उम्मीदवार

0

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बन गई है। यह फैसला फिलाडेल्फिया में चल रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया गया। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार नामित कर दिया है। हिलेरी क्लिंटन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी है। हिलेरी अमेरिका के इतिहास में ऐसी पहली महिला है जो राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रही है। इस मुकाबले में उनका सामना रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनॉल्ड ट्रंप से होगा। अमरीका में इस वर्ष नवंबर में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है। इससे पहले राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन बर्नी सेंडर्स के समर्थकों ने हिलेरी क्लिंटन की दावेदारी का विरोध किया था लेकिन पार्टी अधिकारियों ने इस विरोध को शांत कराकर तनाव दूर कर दिया। बाद में सैंडर्स भी हिलेरी के समर्थन में आ गए थे। इस सम्मेलन में अब सबकी निगाहें बिल क्लिंटन को सुनने पर लगी है। आज के तय कार्यक्रम के अनुसार हिलेरी के पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इस सम्मेलन में भाग लेने वाले है ताकि वो अपनी पत्नी के समर्थन में अपील कर सके।

इसे भी पढ़िए :  रूस ने US पर सीरिया में आतंकवादियों के साथ होने का लगाया आरोप