भारतीय नेवी ने खोज निकाला मालदीव का लापता जहाज

0
भारतीय नेवी

नई दिल्ली : भारतीय नेवी ने मालदीव के लापता जहाज को ढूंढ निकाला है। मालदीव के ही दो द्वीपों के बीच यात्रा कर रहा यह जहाज तीन दिन पहले गायब हो गया था, इसमें 6 क्रू मेंबर सवार थे। भारतीय नेवी के एक ड्रोन एयरक्राफ्ट ने शनिवार शाम को माले से 120 नॉटिकल मील दूर मालदीव के जहाज मारिया 3 का पता लगा लिया था। इसके बाद नेवी ने अपने जहाज INS किर्च को मौके पर भेजा और मालदीव के जहाज को जरूरी सहायता मुहैया कराई गई। नेवी ने शनिवार को INS किर्च और ड्रोन एयरक्राफ्ट को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए भेजा था।

इसे भी पढ़िए :  चीन और रूस के विरोध के बावजूद अमेरिका ने शुरू किया थाड प्रणाली

भारतीय नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. शर्मा ने नई दिल्ली में कहा, ‘जहाज का आगे का रैम्प तबाह हो गया था, जिसके चलते वह आगे नहीं बढ़ रहा था। INS किर्च ने पुष्टि की है कि ढूंढ निकाले गए जहाज में सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।’ मालदीव का लैंडिंग क्राफ्ट गुरुवार को के. थुलुसढू से दूसरे द्वीप एल. गान जा रहा था, इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। मालदीव में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा ने लापता जहाज को तलाशने में भारत की नौसेना और मालदीव नैशनल डिफेंस फोर्स के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।

इसे भी पढ़िए :  बुरहानी वानी के जनाजे का नेतृत्व लश्कर प्रमुख ने किया था: हाफिज सईद

मिश्रा ने कहा, ‘भारतीय नौसेना के अधिकारियों के साहसपूर्ण और पेशेवर प्रयास पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। इस तरह के चुनौतीपूर्ण मौसम में नौसेना ने जिस तरह से बचाव अभियान चलाने का काम किया, वह काबिलेतारीफ है।’

इसे भी पढ़िए :  मुश्किल में नवाज, किस किस को जवाब दे, अपनी ही पार्टी पूछ रही है - सईद को क्यों पाल रहे हो?