भारत लौटेगी जबरन शादी का शिकार हुई उज्मा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

0
उज्मा
file photo

पाकिस्तान में जबरन शादी का शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा जल्द  ही स्वदेश लौटने वाली हैं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें भारत लौटने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह वाघा बॉर्डर तक पहुंच गई है। इस्लामाबाद कोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल पासपोर्ट  वापिस लौटा दिया है।

 

आप को  बता दें कि दिल्ली की उज्मा की मलेशिया में पाकिस्तानी नागरिक ताहिर से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और उज्मा वाघा बॉर्डर के रास्ते 1 मई को पाकिस्तान पहुंची, जहां 3 मई को उसका निकाह हुआ। उज्मा ने बताया है कि ताहिर पहले ही शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे भी हैं। इस मामले में डॉक्टर उज़्मा ने इस्लामाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देते हुए कहा है कि उसकी शादी बंदूक की नोक पर करवाई गई थी। उज्मा ने अपने बयान में कहा है कि वो शादी करने के लिए पाकिस्तान नहीं गईं थी बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए वहां गईं थीं।

इसे भी पढ़िए :  25 साल पहले दिवाली पर 470 क्विंटल GOLD था गिरवी, आज इससे 12 गुना ज्यादा का रिजर्व भंडार

 

इस मामले में उज्मा के पति ताहिर ने भी आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। ताहिर ने कहा कि उसकी पत्नी का तब अपहरण किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था। भारतीय महिला डॉक्टर उज्मा अचानक पाकिस्तान में गायब हो गई थी। जिसके बाद अचानक उज्मा ने आकर आरोप लगाया कि वो पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी लेकिन बंदूक की नोक पर एक पाकिस्तानी युवक ने उसके साथ निकाह किया। इस युवती ने भारतीय उच्चायोग से अपील की है कि उसे वापस भारत पहुंचाया जाए। उज्मा ने बंदूक की नोक पर शादी करने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अरबों का खजाना