इन लड़कियों के ‘हसबैंड’ इनसे प्यार नहीं करते….! वायरल हुआ वीडियो

0
सुनील ग्रोवर

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों लड़कियां सुनील ग्रोवर के गाए हुए गाने पर डांस कर रही हैं। गाने के बोल हैं, ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते…’। Sarcasmwadi के फेसबुक पेज से 26 मई को अपलोड किए गए इस वीडियो को 1800 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इसपर 2000 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। हालांकि वीडियो शेयर करने वालों ने इन लड़कियों की पहचान नहीं बताई है। दोनों लड़कियां बिंदास अंदाज में झूम रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  देह व्यापार करती है इस पुलिस अफसर की बीवी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का गाया गाना, ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते…’ में खुद महिला बने हैं। सुनील ग्रोवर ने इस गाने को विश्व महिला दिवस पर रिलीज किया था। गाने में सुनील रिंकू भाभी बने हैं, जो अपने पति से शिकायत कर रही हैं कि उनके पति उनसे प्यार नहीं करते। यह एक कॉमेडी गाना है।

इसे भी पढ़िए :  व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने चलाया ट्रक, जानिये क्यों?

गाने के बारे में सुनील ने कहा, ‘मैं कुछ दिनों से यह गाना रिलीज करना चाहता था। महिला दिवस से अच्छा और कौन सा दिन हो सकता था, इस गाने को रिलीज करने का। यह गाना भारत भर की शादीशुदा औरतों की मानसिकता को दिखाता है।’

इसे भी पढ़िए :  प्लास्टिक के चावल ही नहीं, प्लास्टिक के दाल भी बना रहा है चीन ? देखिए वीडियो