कोई गड्ढा कीमती कैसे हो सकता हैं? किसी गड्ढे की कीमत अरबों में कैसे हो सकती हैं ? आप यही सोच रहे होंगे। लेकिन ये सच हैं। दुनिया का यह सबसे कीमती गड्ढा पूर्वी सरइबेरिया में डायमंड सिटी के नाम से मशहूर मिर माइन में स्थित है। दरअसल यह हीरे की एक खदान है। दुनिया में इस गड्ढे की कीमत अरबों रुपए आकी गई है और यह दुनिया के सबसे खतरनाक गड्ढो में से एक है। इस गड्ढे की कीमत है करीब 1133 अरब रुपए हैं।
वर्ष 2004 के बाद इस खदान में अंडरग्राउंड टनल लगाए गए थे। इन अंडरग्राउंड टनल से वर्ष 2014 में 6 मिलियन कैरेट रफ डायमंड मिले। इस खदान से हर साल औसतन 2 लाख कैरेट के हीरे निकलते हैं। जिनकी कीमत लगभग 20 मिलियन पाउंड होती है। इस गड्ढे के आस पास की खदानों में से विश्व के रफ डायमंड्स के 23 प्रतिशत हीरे निकलते हैं। सबसे बडे हीरों का आकार गोल्फ की बॉल के बराबर होता है, जो काफी कीमती होते हैं।
इस गड्ढे की कीमत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन भी इसके कारोबार पर नजर रखते है। दरअसल, इस गड्ढे का मालिकाना हक़ रूसी कंपनी अलरोसा के पास है। इस खदान की गहराई 1722 फिट है और इस गड्ढे का घेरा करीब साढ़े तीन किलोमीटर का है। इस खदान को इसलिए खतरनाक माना गया है क्योंकि यह आसमान में इसके ऊपर उड़ रहे हेलिकॉप्टर को भी अपनी तरफ खींच लेती है। इस खदान में वर्ष 2004 में ऑपरेशन रोक दिए गए थे।