वैंकेया नायडू को नहीं रास आई अमित शाह की पार्टी, पढ़िए वेज खाना देखकर क्या बोले नायडू

0
वैंकेया नायडू
फाइल फोटो

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक लंच का आयोजन किया था जिसमें मीडियाकर्मियों के साथ-साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे। मौके पर आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू को शाह दावत रास नहीं आई। पार्टी के दौरान उन्हें यह कहते सुना गया कि उनके घर तो संडे मतलब बिरयानी डे होता है।

 

रविवार को ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कश्मीरी गेट से आईटीओ की नई लाइन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही मेट्रो ने पुरानी दिल्ली में भी अपनी पहुंच और भी गहरी कर ली है। इस लाइन पर तीन स्टेशन- दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला हैं। यह नई लाइन वायलेट लाइन का विस्तार है जो फिलहाल फरीदाबाद और आईटीओ के बीच चलती है। यह येलो लाइन के चांदनी चौक और चावड़ी बाजार स्टेशन का बोझ कम करेगी।

इसे भी पढ़िए :  सईद ने दी राजनाथ को ‘चेतावनी’

 

इससे पहले 27 मई को दंगा प्रभावित सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जाने पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने उन पर निशाना साधा था। शनिवार को नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी ‘तस्वीर अवसरवादी’ हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, “राहुल गांधी तस्वीर खिचवाने के खिंचवाने के तैयार रहते हैं। जहां भी तस्वीर खिंचवाने का मौका होता है वो वहां पहुंच जाते हैं।” शनिवार को राहुल गांधी को संबंधित अधिकारियों द्वारा सहारनपुर आने के लिए इजाजत नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  शौच कर रहीं महिलाओं की फोटो लेने से रोका तो बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर ली जान