स्वीडन में लोगों का सेक्स से हो रहा है ‘मोहभंग’, सरकार चिंतित

सरकार ने यह कदम उस रिपोर्ट के आधार पर उठाया है जिसमें ये कहा गया है कि स्वीडन में लोगों का सेक्स प्रति झुकाव कम हो रहा है।

0

स्टकहोम । स्वीडिश सरकार अपने नागरिकों की सेक्स लाइफ को लेकर व्यापक पैमाने पर एक स्टडी शुरू करने जा रही है। सरकार ने यह कदम उस रिपोर्ट के आधार पर उठाया है जिसमें ये कहा गया है कि स्वीडन में लोगों का सेक्स प्रति झुकाव कम हो रहा है।

इस स्कैंडिनेवियाई देश में सेक्स हैबिट को लेकर 20 साल पहले एक गहराई से स्टडी हुई थी। ऐसे में स्वीडन के पब्लिक हेल्थ मंत्री गैब्रिएल विकस्ट्रोम ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि फिर से यहां एक सेक्स स्टडी कराई जाए। यह प्रस्तावित स्टडी 2019 में पूरी होगी। इससे उस हकीकत का पता चलेगा कि क्या वाकई स्वीडिश मीडिया की वह रिपोर्ट सच है जिसमें कहा गया है कि यहां लोगों का सेक्स प्रति झुकाव कम हुआ है। विकस्ट्रोम ने एक स्वीडिश न्यूजपेपर में आर्टिकल लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस रिपोर्ट की हकीकत और वजहों की स्टडी बेहद महत्वपूर्ण है। हेल्थ मंत्री ने कहा, ‘यदि स्वीडिश नागरिकों की सेक्स लाइफ तनाव और अन्य हेल्थ समस्याओं के कारण प्रभावित हो रही है तब भी यह एक राजनीतिक समस्या है। विक्स्ट्रोम ऑफिस के एक अधिकारी मोर्गन एकलुंद ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर 2013 में 3000 लोगों के बीच एक टैब्लॉइड ने सर्वे किया था। इसमें पता चला कि इस देश में लोग सेक्स कम कर रहे हैं। ऐसा तब है जब इस देश की पहचान सेक्स के मामले में बेहद फ्री और उदार वाली है।

इसे भी पढ़िए :  गुगल ज्ञान झाड़ने वाले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भी माना 'चिकनगुनिया' है जानलेवा

एकलुंद ने कहा, ‘मीडिया का सर्वे बहुत साइंटिफिक नहीं था जिसका हम सरकार के नीति-निर्माण में इस्तेमाल कर सकें लेकिन इसे फॉलो किया जा सकता है। सरकार की वेबसाइट पर एक अलग आलेख में विकस्ट्रोम ने कहा है कि सोशल डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाली सरकार को लोगों की सेक्स लाइफ के बारे में मुकम्मल जानकारी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस जानकारी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सकता है। विकस्ट्रोम ने लिखा है, ‘लोगों की सेहत पर सेक्स का व्यापक असर होता है। ऐसे में हम केवल बात नहीं कर सकते। सेक्स लोगों की लाइफ के लिए अहम है। इस पर सरकार एक व्यापक स्टडी कराने जा रही है।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के चलते लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, लेकिन मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार: सर्वे