VIDEO: जिंदा गधे को दो भूखे बाघों के सामने फेंका, उसके बाद जो हुआ आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे

0
चिड़ियाघर
सोर्स Z news

दुनियाभर के चिड़ियाघरों में मांसाहारी जानवरों को मरे हुए जानवर ही खाने के लिए दिए जाते हैं। उन्हें जिंदा जानवर शिकार के लिए नहीं दिए जाते, लेकिन चीन के एक चिड़ियाघर में कुछ लोगों ने भूखे बाघों के सामने जिंदा गधा फेंक दिया।

आपको बता दें कि, चीन के Changzhou चिड़ियाघर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने एक जिंदा गधे को भूखे बाघों के बाड़े में फेंक दिया। और उसके बाद वहा मौजूद दो बाघ उस गधे पर टूट पडे।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने दुनिया को बताया कैसे हैं आतंकियों के साथ पाक के रिश्ते?

जिंदा गधे को जैसे ही भूखे बाघों के बाड़े में फेंका गया। उसके बाद बाघ उस पर टूट पड़े और उसे घेरकर नोंचना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघों ने गधे को अपना निवाला बना लिया।

इसे भी पढ़िए :  पाक पीएम नवाज शरीफ से मिले मोदी, दुआ-सलाम के बाद दोनों ने एक-दूसरे से पूछा हालचाल

जिस वक्त चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने जिंदा गधे को बाघ के सामने फेंका। वहां पर्यटक भी मौजूद थे। जू में जानवरों को देखने आए लोग भी कर्मचारियों की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए।

इसे भी पढ़िए :  ISIS ने सीरिया के गांव पर किया कब्‍जा, 24 नागरिकों को उतारा मौत के घाट

सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों की इस हैवानियत की जमकर आलोचना हो रही है।