VIDEO: जिंदा गधे को दो भूखे बाघों के सामने फेंका, उसके बाद जो हुआ आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे

0
चिड़ियाघर
सोर्स Z news

दुनियाभर के चिड़ियाघरों में मांसाहारी जानवरों को मरे हुए जानवर ही खाने के लिए दिए जाते हैं। उन्हें जिंदा जानवर शिकार के लिए नहीं दिए जाते, लेकिन चीन के एक चिड़ियाघर में कुछ लोगों ने भूखे बाघों के सामने जिंदा गधा फेंक दिया।

आपको बता दें कि, चीन के Changzhou चिड़ियाघर का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने एक जिंदा गधे को भूखे बाघों के बाड़े में फेंक दिया। और उसके बाद वहा मौजूद दो बाघ उस गधे पर टूट पडे।

इसे भी पढ़िए :  अंतराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से चीन होगा अलग, 2024 तक बना लेगा अपना अन्तरिक्ष स्टेशन

जिंदा गधे को जैसे ही भूखे बाघों के बाड़े में फेंका गया। उसके बाद बाघ उस पर टूट पड़े और उसे घेरकर नोंचना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघों ने गधे को अपना निवाला बना लिया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने जारी किए ओसामा बिन लादेन की मौत से जुड़े अंतिम दस्तावेज

जिस वक्त चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने जिंदा गधे को बाघ के सामने फेंका। वहां पर्यटक भी मौजूद थे। जू में जानवरों को देखने आए लोग भी कर्मचारियों की इस हरकत को देखकर हैरान रह गए।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय मूल की महिला बनी लंदन की एक और डिप्टी मेयर

सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों की इस हैवानियत की जमकर आलोचना हो रही है।