राष्ट्रपति चुनाव: ‘भागवत नहीं, तो स्वामीनाथन को बनाएं उम्मीदवार’- शिवसेना

0
शिवसेना
फाइल फोटो

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को लेकर जारी उठापटक के बीच शिवसेना ने शुक्रवार को अपना पत्ता खोल दिया। शिवसेना ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को सुझाव दिया है कि यदि संघ प्रमुख मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपति नहीं बना सकते, तो वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत का राष्ट्रपति बनाया जाए। शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया, कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को एमएस स्वामीनाथन के नाम का सुझाव दिया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपीए की सरकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बनाना चाहती थी आतंकी

 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हम हिन्दू राष्ट्र हैं, इसलिए मोहन भागवत हमारी पहली पसंद हैं। लेकिन अगर उनके नाम से कोई समस्या है, तो हम एमएस स्वामीनाथन का नाम सुझाएंगे। हिन्दु राष्ट्र के अलावा हम कृषि प्रधान राष्ट्र भी हैं। किसानों की समस्याओं का उनके पास हल है, तो फिर स्वामीनाथन क्यों नहीं?’

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी का, 690 करोड़ का है मालिक

 

वहीं सेना से जुड़े से सूत्रों का कहना है कि स्वामीनाथन गैरराजनीतिक शख्स हैं और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए सभी पार्टियों के लिए वे स्वीकार्य होंगे। किसान लंबे वक्त से स्वामीनाथन रिपोर्ट की शिफारिशें लागू करने की मांग करती रही हैं, ऐसे में उनके राष्ट्रपति बनने से किसानों में अच्छा संदेश जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव पर सियासत तेज, शरद यादव ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कहा-'न करें जल्दबाजी'