राष्ट्रपति चुनाव : उद्धव और शाह के बीच बंद कमरे में 75 मिनट तक हुई बात

0
उद्धव

मुंबई : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शाह ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। दोनों के बीच मुलाकात सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और यह 75 मिनट तक चली।

इसे भी पढ़िए :  कैश की किल्लत जल्द होगी खत्म, फरवरी अंत तक बैंकों और ATM से निकाल पाएंगे मनचाही रकम

यह मुलाकात उस वक्त हुई जब शाह ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने से पहले अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेगी। शाह तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। शिवसेना ने हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का नाम सुझाया था। ठाकरे की पार्टी ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह ‘स्वतंत्र ‘ रास्ता चुन सकती है। इससे पहले के दो चुनावों में उसने प्रतिभा पाटिल और प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था।

इसे भी पढ़िए :  ‘पत्नी माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाए, तो पति दे सकता है तलाक’

मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने वाले फडणवीस के बयान पर शाह ने शनिवार को कहा था, ‘ उनका मतलब यह था कि अगर मध्यावधि चुनाव थोपा जाता है तो हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ‘ महाराष्ट्र सरकार की ओर से घोषित हालिया कर्ज माफी पर शाह ने कहा कि इसके जरिए सरकार किसानों को राहत प्रदान कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव : सोनिया गांधी से मिलें राजनाथ सिंह, पढ़िए क्या रहा इस मुलाकात का नतीजा