अब राहुल गांधी ने किया पर्रिकर और आरएसएस पर हमला, कहा ‘नफरत कायरों का हथियार है और यह कभी नहीं जीतता’

0

दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असहिष्णुता पर अभिनेता आमिर खान की आलोचना किए जाने के विषय पर आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और आरएसएस पर प्रहार करते हुए कहा कि नफरत कायरों का हथियार है और यह कभी नहीं जीतता है।

विपक्षी पार्टी ने भाजपा और आरएसएस पर दलितों, अल्पसंख्यकों, लेखकों, अभिनेताओं और मोदी सरकार से असंतुष्टों को सताने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर रहा है पाकिस्तान? जानिए भारत ने क्या की है तैयारी

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आरएसएस और पर्रिकर जी हर किसी को सबक सिखाना चाहते हैं। यहां आपके लिए एक सबक है। नफरत कायरों का हथियार है और यह कभी नहीं जीतता।’’ गौरतलब है कि पर्रिकर ने कल कहा था कि देश के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को अवश्य ही सबक सिखाया जाना चाहिए और उन्होंने इस साल के शुरूआत में जेएनयू में की गई कथित राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का तथा एक अभिनेता की टिप्पणी का हवाला दिया, जिन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी भारत छोड़ना चाहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश ने लिया फैसला, उपराष्ट्रपति चुनाव में नायडू नहीं गांधी को JDU करेगा वोट

आमिर खान ने देश में असहिष्णुता बढ़ने के परिणामस्वरूप पिछले साल देश में असुरक्षा की भावना के बारे में बात कही थी और भारत में उनके भविष्य के बारे में अपनी पत्नी किरण राव की आशंकाओं का जिक्र किया था।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस प्रमुख का राम मंदिर पर बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा वो मंजूर