न्यूजीलैंड में आया 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप

0

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में गुरुवार(1 सितंबर) को 7.1 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। यूएस जियोलोजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, देश के उत्तरी द्वीप जिसबोर्न से करीब 167 किलोमीटर की दूरी पर लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए एहतियातन सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। लोगों से तटवर्ती इलाकों को खाली कर ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। भूकंप के तेज झटकों की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग से बाहर निकलने कर सड़कों पर आ गए।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन से इतर शी के सामने एनएसजी और मसूद मुद्दा उठा सकते हैं मोदी