मक्का की पवित्र मस्जिद पर हमले की कोशिश नाकाम, हमलावर ने खुद को उड़ाया

0
सऊदी अरबः
source: one india

रमजान माह में शुक्रवार को सऊदी अरब के इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का की पवित्र मस्जिद पर आतंकी हमले की कोशिश की गई। हालांकि मस्जिद पर हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है, इस दौरान एक हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। जिसमें 11 लोग घायल हो गए, घायलों में 6 सुरक्षाबलों के जवान और पांच विदेशी तीर्थयात्री हैं।

 

बता दें कि घटना के वक्त मस्जिम में हज़ारों तीर्थयात्री रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए मौजूद थे। लेकिन मक्का में मौजूद तीन आतंकी संगठन हमले की साजिश मिलकर रच रहे थे। बताया जा रहा है कि जिनमें से दो आतंकि मक्का के ही है। मक्का के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस ने आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  92 साल के इस आदमी ने की है 107 शादियां, जानिए क्यों

 

पुलिस के मुताबिक आतंकियों की कोशिश मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध करने की थी। इसके बाद इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की ख़बर नहीं है। लेकिन 11 लोगों के घायल होने की ख़बर सामने आई है। मालूम हो कि मक्का की ग्रैंड मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है और इस्लाम में सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगह काबा के चारों ओर बनी है।

इसे भी पढ़िए :  बगदाद मेें आधुनिक हथियारों से हमला, 30 की मौत, कई ज़ख्मी

 

सऊदी सुरक्षाबलों ने मक्का के असिला जिले और अजयाद-अल-मसाफी नाम के इलाके में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की। अजयाद के एक घर में एक आत्मघाती हमलावर छुपकर बैठा हुआ था और उसने आत्मसमर्पण से इनकार करते हुए पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद उस आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में 6 आम नागरिक और सुरक्षाबल के 5 जवान घायल हुए हैं। और आतंकी के कई साथियों को मक्का के ही एक इलाके से गिरफ्तार भी किया गया कर लिया गया है। लेकिन कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने सऊदी अरब को निशाना बनाने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया भर में किरकिरी होने के बाद पाकिस्तान ने पत्रकार की यात्रा पर लगी रोक हटायी