दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में पीएम मोदी ने बिताई रात

0
दुनिया के सबसे सुरक्षित होटल में पीएम मोदी ने बिताई रात

इजराइल की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले होटल में ठहरे हुए हैं। इजरायल का किंग डेविड होटल बहुत ही सुरक्षित माना जाता है।

होटल के जिस सुईट में पीएम मोदी रुके है उसे धरती का सबसे सुरक्षित स्‍थान माना जाता है। खबरों की माने तो यह सुईट बम धमाकों, रसायनिक हमलों जैसी हर चीज से सुरक्षित है।

इसे भी पढ़िए :  सेना में महिलाओं की लड़ाकू भूमिका पर होगा विचार- सीतारमण

इस सुईट के बारे में बताया जा रहा है कि यदि पूरे होटल को बम से उड़ा दिया जाए तो भी पीएम मोदी जिस सुईट में ठहरे हुए हैं वह सुरक्षित रहेगा और यह अपने आप उससे अलग हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर राहुल का हमला कहा- दाल की चोरी हो रही है, लेकिन चौकीदार चुप है, अरहर मोदी, अरहर मोदी

यह एक ऐसा होटल है जहां अमेरिकी राष्‍ट्रपति से लेकर इजराइल के खास मेहमान ही ठहरते हैं। इस होटल में बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, बराक ओबामा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी रुक चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  लाल किले से बोले पीएम, नोटबंदी और GST एक सफल आर्थिक सुधार

होटल के 110 कमरे भारतीय डेलीगेशन के लिए बुक हैं। होटल में पीएम मोदी के खान-पान का खास ख्‍याल रखा गया है। यहां तक कि डेलीगेशन के मुताबिक होटल को फूलों से सजाया गया है।