21 बरस की हुई लालू की लालटेन

0
21 बरस की हुई लालू की लालटेन

आज आरजेडी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में अगामी 27 अगस्त को होने वाली रैली के लिए रणनीति बनायी जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  पंचायत के आदेश को ठुकरा कर दलित दूल्हा चढ़ा घोड़ी, पढ़िए फिर क्या हुआ

स्थापना दिवस को लेकर बने कार्यक्रम के अनुसार लालू प्रसाद यादव आरजेडी कार्यालय जाएंगे। वहां 21वें स्थापना दिवस पर केक काटकर आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के अलावे मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के तमाम नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार से फोन पर की बात

इसके बाद लालू प्रसाद यादव 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास पर दोपहर 3 बजे के बैठक करेंगे। इसमें 27 अगस्त को होने वाली बीजेपी हटाओं रैली को लेकर रणनीति बनायी जायेगी। इसके साथ ही समीक्षा की जाएगी, जिसमें आरजेडी के तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे।

इसे भी पढ़िए :  बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़कर गंगा में समाया ट्रक, पांच लोग नदी में डूबे, तीन की दर्दनाक मौत