गरीबों और पिछड़ों को समर्पित है मोदी सरकार : अमित शाह

0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में प्रेस से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार के तीन साल और योगी सरकार के 3 महीने एक साथ पूरे हो रहे हैं। पिछले 3 साल में देश ने परिवर्तन महसूस किया है। अमित शाह ने कहा कि पहले देश में हर रोज़ घोटाले उजागर होते थे। करीब 12 लाख करोड़ रूपये के घोटाले की बात सामने आयी। उसके बाद केंद्र में ऐसी सरकार आयी जिसके तीन साल पूरे होने के बाद भी कोई हमारे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  देखें, पोर्न साइट पर कांग्रेस की महिला नेता का वीडियो, कार्यकर्ता गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। विश्व में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने गरीबो का जीवनस्तर को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने मजबूत इरादों का सन्देश दिया साथ ही ये भी कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। देश में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का काम किया। सरकार ने काले धन पर सख्त करवाई की। यूपीए के मुकाबले एनडीए सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को कई गुना अधिक विकास की राशि आवंटित की जा रही है। मोदी सरकार ने हजारों गांवों में बिजली पहुंचाई है। वहीं अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। हमने 104 उपग्रहों को पहली बार अंतरिक्ष में भेजा है।

इसे भी पढ़िए :  डॉक्टर की लापरवाही से गई एक महिला की जान!

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK