पाक की वेबसाइट पर तिरंगे के साथ गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

0
पाक की वेबसाइट पर तिरंगे के साथ गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

जी हाँ,पाकिस्तान की वेबसाइट पर तिरंगे के साथ गूंजा भारतीय राष्ट्रगान। दरअसल, पाकिस्तानी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। जिसे नियो हैकर्स नाम के एक ग्रुप ने बुहत ही शातिराना तरीके से हैक किया है। पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकरों ने उस पर भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही भारतीय राष्ट्र गान भी पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होने भारत का झंडा और झंडे की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी,भगत सिंह के चित्र भी पोस्ट किए है। इस वेबसाइट के खुलते ही भारतीय राष्ट्रगान की धुन साफ सुनाई दे रही थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से गायब हुए दो भारतीय मौलवी, सुषमा स्वराज ने उठाया मुद्दा... राजनाथ ने बुलाई बैठक

यह वेबसाइट गुरुवार को दोपहर 02.45 पर हैक हुई। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही इसे दुरुस्त कर लिया गया। ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की सरकार की वेबसाइट हैक की गई है।।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास पर पुलिस ने मारे छापे

एक ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट के हैक होने की खबर शेयर की। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो गई।

इसे भी पढ़िए :  BSF का ऐलान- पाकिस्तानी फौज को नहीं बांटेंगे दिवाली की मिठाई

Click here to read more>>
Source: jansatta