कैसे सुबह की चाय शरीर के लिए नुकसानदेह है ?

0
कैसे सुबह की चाय शरीर के लिए नुकसानदेह है ?

कई लोगों के लिए चाय एक नशे की तरह होती है और अगर सारा दिन उन्हें चाय न मिले तो उनका सिर दर्द होने लगता है लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर को कई नुकसान होते हैं। हमारे देश में चाय पीना एक आदत है। बात के दौरान अगर चाय की चुस्कियां न ली जाएं तो कुछ अधूरा लगता है।

देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। इसमें पाया जाने वाला कैफिन शरीर को एनर्जी तो देता है लेकिन खाली पेट चाय पीना कई बीमारियों को न्यौता देती है। तो चलिए आप को बतातेत है कैसे सुबह की चाय शरीर के लिए नुकसानदेह है।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी : ऑनलाइन ट्रैवल टिकट खरीदना होगा महंगा

1- सुबह उठकर खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित हो जाती है। जिसके चलते आपको मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।

2- आमतौर पर ब्लैक टी को सेहतमंद माना जाता है लेकिन बहुत अधिक ब्लैक टी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। सामान्य तौर पर माना जाता है कि ब्लैक टी पीने से वजन कम होता है लेकिन ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख नहीं लगती है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान: आप ज्यादा चाय पी रहे हैं तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

3- आमतौर पर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। पर कम ही लोगों को पता होगा कि खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। साथ ही व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है।

इसे भी पढ़िए :  अब दो पुरुष भी मिलकर कर सकेगें बच्चे पैदा! जानिए कैसे

4- अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें स्ट्रांग टी पीना अच्छा लगता है तो संभल जाइए। ज्यादा स्ट्रांग चाय पीने वालों को अल्सर होने का खतरा रहता है। इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।

5- कई लोग एक ही बार ज्यादा चाय बना लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके पीते रहते हैं। बार-बार गर्म करके चाय पीना खतरनाक हो सकता है।