बोल्ट नहीं बना सके अपनी विदाई रेस को स्वर्णिम

0

दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट अपनी विदाई रेस को स्वर्णिम नहीं बना सके। हालांकि वे साल 2015 में बीजिंग में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गैटलिन को मात दी थी लेकिन वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके।  वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप के अपने आखिरी फर्राटा रेस में उन्हें अमेरिका के जस्टिन गैटलिन के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। बोल्ट 100 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में मुसलमानों के नरसंहार की धमकी

लंदन के ओलिंपिक स्टेडियम में आखिरी बार दौड़ रहे बोल्ट से पहले के दोनों स्थानों पर अमेरिकी धावकों का कब्जा रहा। 100 मीटर की दूरी जस्टिन गैटलिन ने 9.92 सेकंड में तय करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया ,वहीं क्रिस्टियन कोलमैन ने 9.94 सेकंड में रेस पूरी करते हुए सिल्वर मेडल जीता। रिकॉर्ड 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट ने 9.95 सेकंड में रेस खत्म करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं का ‘शिकारी’ और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

Click here to read more>>
Source: ndtv india