30 साल बाद नहाई महिला, जानिए क्यों

0

लंदन : आमतौर पर कुछ लोग सर्दियों के मौसम में पानी से बचने की कोशिश करते हैं।नहाना तो दूर पानी का इस्तेमाल करने से भी कतराते हैं।लेकिन क्या कोई बिना नहाए 30 साल गुजार सकता है ? सुनने में ये सवाल आपको शायद अटपटा लगे, लेकिन है एकदम सच। यहां लिवरपूल की राहने वाली डोना नाम की महिला ने पूरे 30 साल बाद 35 की उम्र में नहाया है। दरअसल पांच साल की उम्र में डोना के पिता ने उसे डूबने से बाचाया था। तभी डोना को पानी से डर लगने लगा था और उन्होने पानी से दूरी बना ली थी। वह सिर्फ़ गीले कपड़ों से शरीर साफ़ करती थी। लेकिन पिछले दिनों उनकी दोस्ती एक रॉबर्ट नाम के शख्स हुई। रॉबर्ट ने उनके दिमाग से पानी का डर बाहर निकाला। इसके बाद डोना ने हिम्मत जुटाई और नहाया। सिर्फ़ बालों को साफ़ करने में डोना को करीब एक घंटा लग गया। बहरहाल अपने दोस्त की बदौलत डोना के मन से पानी का डर निकल चुका है।

इसे भी पढ़िए :  Whatsapp के ये कमाल के फ़ीचर्स आप नहीं जानते होंगे, ये बड़े काम के हैं