किम की धमकी के बाद ट्रंप की चेतावनी

0
किम की धमकी के बाद ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश के किसी क्षेत्र के खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्यवाही की तो उसे ”सच में पछताना” पड़ेगा। इस बीच एक शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने कहा कि उनका मानना है कि भारत उत्तर कोरियाई नेतृत्व को उसके परमाणु कार्यक्रमों से पैदा हो रहे खतरे की गंभीरता को समझाने में मदद कर सकता है। अमेरिका प्रशांत कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस का कहना है कि इसका फैसला भारत को करना है कि वह किस तरह की भूमिका निभाना चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

हैरिस ने कहा, ”मेरा मानना है कि भारत की आवाज तेज है जिससे लोग इस पर ध्यान देंगे। इसलिए मुझे लगता है कि भारत शायद उस बात की गंभीरता को समझाने में उत्तर कोरिया की मदद कर सकता है जिसे अमेरिका खतरा मानता है.” ट्रंप ने चेतावनी दी कि, ”अगर वह (किम जोंग-उन) खुल्लमखुल्ला धमकी देते है जैसा कि वह और उनका परिवार कई वर्षों से दे रहा है” तो अमेरिका किम के शासन के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

इसे भी पढ़िए :  इजराइल मामला: ब्रिटन ने खुद को इस मुद्दे पर अमेरिका से अलग किया

अमेरिका ने मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों को लेकर उत्तर कोरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लागू करने का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद किम ने इस सप्ताह गुआम में मिसाइल दागने की धमकी दी थी. किम की धमकी के बाद ही ट्रंप ने यह चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार वीजा मामला: चीन ने भारत को दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

Click here to read more>>
Source: ndtv india