केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का डोकलाम विवाद पर बड़ा बयान

0
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का डोकलाम विवाद पर बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डोकलाम विवाद पर बड़ा बयान दिया है। चीन की तरफ से इस मसले पर बढ़ती बयानबाजी पर सिंह ने कहा, “भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।” उन्होंने कहा कि सरकार इस बारे में उठाए गए कदमों को लेकर कॉन्फिडेंट है। बता दें कि 16 जून से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम एरिया में विवाद चल रहा है। चीन उसी शर्त पर बात करना चाहता है, जब भारतीय सेना पीछे हट जाए। वहीं भारत, दोनों देशों की सेनाओं के वापस लौटने पर ही बातचीत चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  ADR की रिपोर्ट से खुलासा- 69 फीसद चंदे का स्त्रोत नहीं बताते राजनीतिक दल

आपको बता दें कि 16 जून से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम एरिया में विवाद चल रहा है और चीन उसी शर्त पर बात करना चाहता है, जब भारतीय सेना पीछे हट जाए। वहीं भारत, दोनों देशों की सेनाओं के वापस लौटने पर ही बातचीत चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  राजीव गांधी के सबसे विवादित बयान वाले ट्विट पर मचा बवाल, बाद में कांग्रेस ने किया डिलीट

जितेंद्र सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारे लिए ये ज्यादा अहम है कि डोकलाम में हम क्या कर रहे है। मैं यहां इस पर कमेंट नहीं कर रहा हूं कि अपोजिशन पार्टीज की तरफ से कोई इस मसले पर क्या ट्वीट कर रहा है। सरकार को अपने फैसलों पर पूरा भरोसा है। हम बाहरी और अंदरूनी किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

इसे भी पढ़िए :  मालदा में अफवाह के बाद भीड ने थाने को घेरा, दुकानों और वाहनों को बनाया निशाना

केंद्रीय मंत्री सिंह ने चीन की सरकारी मीडिया की तरफ से हाल ही में दी गई धमकी पर किए गए सवाल पर ये जवाब दिया।

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar