आखिरी रेस में चोटिल हुए बोल्ट

0
आखिरी रेस में चोटिल हुए बोल्ट

अपने करियर के आखिरी दौडं में ट्रैक पर राज करने वाले महानतम एथलीट उसैन बोल्ट एक बार फिर चूक गए और उनका गोल्डन विदाई का सपना फिर अधूरा रह गया। 30 के बोल्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके, क्योंकि वह चोटिल होकर रेस से बाहर हो गए। इससे पहले एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोल्ट नाकामयाब रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग शुरू , एक्ट्रेस मौनी रॉय और सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म में आएंगे नजर

करियर की उस आखिरी 100 मीटर फर्राटा रेस में उन्हें तीसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा। अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन वह बाजी जीत गए थे और गोल्ड मेडल के हकदार बने थे। उसके बाद बोल्ट के फैंस उनके करियर की आखिरी चार गुणा सौ मीटर रेस में स्वर्ण पदक की आस लगाए बैठे थे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में केजरीवाल कराएंगे जनमत संग्रह!

11 वर्ल्ड और 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बोल्ट जमैका की 4X100 मीटर रेस में अपनी टीम के साथ आखिरी लैप में रेस के लिए तैयार थे। जमैका के तीन धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था, लेकिन अंतिम दौर में बोल्ट चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े और रेस पूरी नहीं कर सके। इस रेस का गोल्ड मेडल ब्रिटेन के नाम रहा।

इसे भी पढ़िए :  हिटलर के बारे में हुआ सनसनीखेज खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Click here to read more>>
Source: aaj tak