गोरखपुर हादसे का आज जायजा लेने जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

0
गोरखपुर हादसे का आज जायजा लेने जाएंगे मुख्यनमंत्री योगी

मेडिकल कॉलेज में दो दिनों में 30 बच्‍चों की मौत के मामले में हालात का जायजा लेने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज गोरखपुर लगभग 11.15 बजे तक जाएंगे। इससे पहले शनिवार को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत की खबरों से इनकार किया था, उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति प्रकरण की जांच करेगी और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई तो फिर किस वजह से हुई है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरी कट्टरपंथियों की खैर नहीं, पढ़िए क्या करने वाली है सरकार

योगी ने कहा कि तथ्य को मीडिया सही तरीके से पेश करे। सीएम योगी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे से ज्यादा अपने कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल के दौरे के अलावा पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य इंतजाम पर सफाई दी। मुख्यमंत्री ने आक्सीजन आपूर्तिकर्ता को भुगतान में विलंब के लिए कॉलेज के प्रिसिंपल को दोषी ठहराते हुए कहा कि नौ अगस्त को गोरखपुर प्रवास के दौरान उन्होंने इन्सेफेलाइटिस, डेंगू, चिकुनगुनिया, स्वाइन फ्लू और कालाजार जैसे मुददों पर अधिकारियों से बातचीत की थी और उनसे पूछा था कि उनकी आवश्यकता क्या है और क्या उन्हें किसी तरह की कोई समस्या है लेकिन ऑक्सीजन आपूर्ति से जुड़ा मुद्दा उनके सामने नहीं लाया गया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर घाटी में तीसरे दिन भी कर्फ्यू से राहत

Click here to read more>>
Source: ndtv india