गोरखपुर हादसा के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का इस्तीफा

0
गोरखपुर हादसा के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का इस्तीफा

गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में 30 बच्‍चों की मौत के बाद  प्रिंसिपल डॉ राजीव मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रिंसिपल के इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन हम उन्हें पहले ही निलंबित कर चुके है और उनके खिलाफ जांच भी शुरू की गई है। महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण) को भेजे पत्र में प्रिंसिपल डा राजीव मिश्र ने कहा कि वह मेडिकल कालेज अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती 30 बच्चों की मौत के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहे है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 153 पहुंची

Click here to read more>>
Source: ndtv india