दिल्ली हाईकोर्ट में बम की खबर, पुलिस ने परिसर को घेरा

0

दिल्ली हाईकोर्ट में बम होने की खबर आई है। इस खबर के बाद हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे पुलिस के पास एक अनजान शख्स का फोन आया जिसने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में बम रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल हाइकोर्ट में बम की खबर फैलते ही सुरक्षा कर्मी चौकस हो गए। हाईकोर्ट के कर्मचारी व सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए।

इसे भी पढ़िए :  सपा में गृहयुद्ध: धर्मेंद्र यादव से जान का खतरा बताने वाले विधायक आबिद रजा पार्टी से निलंबित

Click here to read more>>
Source: hindi news18