साल में पहली बार भारत और चीन के बीच युद्ध का खतरा सबसे अधिक : वॉशिंगटन पोस्ट

0
30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच युद्ध का खतरा सबसे अधिक : वॉशिंगटन पोस्ट

सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच दो महीने से जारी विवाद के बीच अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा है कि 30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच युद्ध का खतरा सबसे अधिक है। दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार है और इन दोनों के बीच एक छोटा देश भूटान भी फंस गया है। अखबार के मुताबिक- चीन ये दावा करता है कि भारत ने उसकी सीमा में घुसपैठ की है। जबकि, भारत का कहना है कि चीन ट्राइजंक्शन में रोड बनाकर उसकी सिक्युरिटी के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ऐसा अॉफिस जहां महिलाओं को रोज करनी पड़ती है बॉस को किस

रॉयल यूनाईटेड सर्विसेस इंस्टीट्यूट लंदन के विश्लेषक शशांक जोशी के मुताबिक, ‘तनाव नहीं बढ़ेगा, ये कहना बेहद मुश्किल है। 30 साल में पहली बार भारत और चीन के बीच कोई विवाद इतना बड़ा हो गया है। दोनों मुल्क दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी रखते है। चीन साउथ चाइना सी में आईलैंड्स बनाकर समुद्र में भी विस्तार कर रहा है। वो चाहता है कि पूरे साउथ एशिया में उसकी ही मर्जी चले। भारत को वो सबसे बड़े रोड़े के तौर पर देखता है।’

इसे भी पढ़िए :  तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पर इरफान ने लगाया चोरी का आरोप

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar