पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी को, एक बार फिर झटका

0
पश्चिम बंगाल में अपनी पकड़ बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी को, एक बार फिर झटका

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सामने एक बार फिर बीजेपी धूल चाटती नजर आयी। जो कि पश्चिम बंगाल के सात सिविक इकाइयों के चुनाव नतीजों से साफ झलकता नजर आ रहा है। बीजेपी दूसरे नंबर पर होने के बावजूद भी बेहद पीछे है।अपनी पकड़ बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों में एक बार फिर झटका लगा है। जब सात सिविक इकाइयों के चुनाव नतीजों में स्पष्ट रूप से दिखने लगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सूपड़ा साफ करने जा रही है, और बीजेपी दूसरे नंबर पर है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के खिलाफ हार्दिक शिवसेना के साथ, BMC चुनाव में करेंगे प्रचार

रविवार को बुनियादपुर, धूपगुड़ी, दुर्गापुर, हल्दिया, पांसकुरा, कूपर्स कैम्प और नैहाटी में चुनाव हुए थे, जिनके दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं की शिकायतें मिली थी। विपक्षी दलों ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया था, और भारतीय मार्क्सवादी पार्टी, यानी सीपीएम ने चुनाव रद्द किए जाने की मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  Whatsapp पर पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करना पड़ा महंगा

अब तक चार इकाइयों – बुनियादपुर, धूपगुड़ी, कूपर्स कैम्प और नैहाटी में मतगणना पूरी हो चुकी है। बुनियादपुर की 14 सीटों में से 13 पर टीएमसी के उम्मीदवार जीते हैं तथा एक सीट बीजेपी के खाते में गई है, वहीं धूपगुड़ी की कुल 16 सीटों में से टीएमसी को 12 तथा बीजेपी को चार सीटें हासिल हुई है। कूपर्स कैम्प की सभी 12 सीटें टीएमसी ने जीत ली हैं और नैहाटी में 16 में से 14 पर टीएमसी, एक पर वाममोर्चा तथा एक पर अन्य प्रत्याशी विजयी हुए है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में 60 दिनों से जनजीवन ठप्प, अलगाववादियों ने हड़ताल की अवधि और बढ़ाई

दुर्गापुर में 43 सीटों में से टीएमसी के 14 उम्मीदवार और हल्दिया की 29 सीटों में से 17 उम्मीदवार तथा पांसकुरा की 18 में से छह सीटों पर टीएमसी तथा एक पर बीजेपी है।

Click here to read more>>
Source: ndtv india