ममता ने 2000 के नोट के डिजाइन पर उठाए सवाल, मोदी से पूछा- नोट से क्यों गायब है बंगाल टाईगर?

0
पैसे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले से खुश नहीं है, उन्हें मोदी सरकार का यह फैैसला कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके खिलाफ उन्होंने कई टिप्पणी भी की। आज वह नोटबंदी के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने के लिए दिल्ली आ रही हैं। यहां वे इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगी। इसी बीच उन्होंने सरकार से 2000 के नोट को लेकर एक शिकायत की है। उन्होंने पूछा है कि 2000 रुपए के नए नोट में बंगाल टाइगर की फोटो क्यों नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा मोदी सरकार ने अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर किया है।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे भारतीय बने कोहली

ममता बनर्जी ने कहा हर कोई सुंदरवन और बंगाल टाइगर के बारे में जानता है। 2000 रुपए के नए नोट में बंगाल टाइगर नजर नहीं आ रहा है। इस नए नोट में हाथी है। मोदी सरकार का कहना है कि हाथी राष्ट्रीय विरासत है, जबकि राष्ट्रीय पशु से उन्हें कोई मतलब नहीं है। 2000 रुपए के गुलाबी रंग के नोट में एक तरफ महात्मा गांधी की फोटो है, जबकि दूसरी तरफ एक सैटेलाइट की तस्वीर के साथ मंगलयान लिखा हुआ है, जो भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम के एचीवमेंट को बताया है।

इसे भी पढ़िए :  श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अबतक 90 लोगों की मौत, भारतीय नेवी ने संभाला मोर्चा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse