कर्जधारकों को बड़ी राहत: RBI ने बढ़ाई लोन की EMI भरने की मोहलत, नोटबंदी के चलते 60 दिनों की छूट

0
नोट

रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के कारण नगदी की समस्या के मद्देनजर एक करोड़ रुपए तक के आवास, कार, कृषि और दूसरे लोन लेने वालों को राहत देते हुए भुगतान के लिए 60 दिनों का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है। रिजर्व बैंक ने यहां जारी एक अधिसूचना में कहा कि यह छूट 01 नवंबर से 31 दिसंबर के भुगतान वाले लोन के लिए ही मान्य होगी।

इसे भी पढ़िए :  आंध्र प्रदेश में सैलरी संकट, CM के RBI गवर्नर को मैसेज भेजने के बाद चार्टर्ड प्लेन से आए 2,420 करोड़ रुपए

इस अवधि में बैंकों को ऐसे कर्जों को एनपीए (अवरुद्ध ऋण) की श्रेणी में नहीं दिखाने की छूट होगी। रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि यह 1 नवंबर और 31 दिसंबर के बीच पेमेंट की जाने वाली किस्तों (EMIs) पर लागू होगा।

इसे भी पढ़िए :  वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन 2017 में साझेदार देश होगा अमेरिका

आरबीआई ने कहा कि बैंकों और किसी प्रकार की एनबीएफसी के खाते में एक करोड़ रुपये या उससे कम की स्वीकृत सीमा के कर्जों को भी इस छूट का फायदा होगा। ये कर्ज गारंटी वाले या बैगैर गारंटी दोनों तरह के हो सकते हैं। इनमें आवास और कृषि कर्ज भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़िए :  RBI के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने नोटबंदी को बताया ‘रचनात्मक विध्वंस’, कहा- इससे नष्ट होगा कालाधन

शीर्ष बैंक ने आगे कहा कि सभी नियमित वित्तीय संस्थानों को इस पर गौर करना चाहिए कि यह व्यवस्था कुछ समय के लिए ही है। इसका मकसद उक्त अवधि के दौरान भुगतान में देरी के कारण फंसे कर्ज के वर्गीकरण को कुछ समय के लिए टालना है। यह कर्ज का पुनर्गठन नहीं है।