अमेरिका ने कहा भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए करें बातचीत

0

अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश अपने बीच तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करते रहें। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने संवाददाताओं से कहा, मेरा मानना है कि हम जो पहला काम करेंगे, वह यह होगा कि हम भारत और पाकिस्तान से सीधी वार्ता करने की अपील करेंगे या उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सके। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के साथ कुछ मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए कुछ कदम उठाने की अपील की थी। हीथर से टिलरसन के इस बयान से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया।

इसे भी पढ़िए :  NSG की सदस्यता भारत के लिए प्राथमिकता: विदेश मंत्रालय

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS