मनोज तिवारी के बाद कपिल ने अजय देवगन को भी किया निराश, कपिल नहीं आए ‘द कपिल शर्मा’ के सेट पर

0
'द कपिल शर्मा शो

फिल्म ‘बादशाहों’ के प्रमोशन में व्यस्त अजय देवगन इसी सिलसिले में वे रविवार को ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे। लेकिन गुस्साए अजय को बिना शूटिंग ही वहां से लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि होस्ट कपिल शर्मा पैनिक अटैक के कारण सेट पर नहीं पहुंच पाए थे।

इसे भी पढ़िए :  शाहरूख खान की मार्कशीट हुई वायरल, पढ़िए इंग्लिश में कितने नंबर पाए थे किंग खान ने

प्रोडक्शन टीम ने कपिल को कॉन्टैक्ट करने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वे कहां थे, कुछ पता नहीं चल सका।  सेट से जुड़े सूत्रों ने एक पोर्टल को बताया कि इस दौरान कपिल के फोन भी स्विच्ड ऑफ थे। लाख कोशिश करने के बाद भी टीम कपिल से संपर्क नहीं कर सकी और उनके पास ‘बादशाहो’ की टीम को देने के लिए कोई प्रॉपर जवाब नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  जोधपुर में अजय देवगन से मिले सलमान खान, वजह हैरान करने वाला है!

Click here to read more>>
Source: DAINIK BHASKAR