राजस्थान : स्वाइन फ्लू से BJP विधायक की मौत

0
राजस्थान : स्वाइन फ्लू से BJP विधायक की मौत

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से एक बीजेपी विधायक की मौत हो गई है। बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक थी। जिनका उपचार जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। कीर्ति कुमारी ने हाल में ही 50 वर्ष पूरे किए थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बवाल: अंतिम संस्कार के पैसों के लिए शव के साथ किया बैंक में प्रदर्शन

भाजपा प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि कीर्ति कुमारी का सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां से उन्हें निजी अस्पताल फोर्टिस में भर्ती करवाया गया था। जहां सोमवार को तड़के उनका निधन हो गया। कीर्ति कुमारी का अन्तिम संस्कार भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' फिल्म के टिकट बेचते दिखे शिवराज सिंह के मंत्री गोपाल भार्गव

अस्पताल सूत्रों के अनुसार,” कीर्ति कुमारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था”

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: सीसीटीवी में कैद ज्वैलरी शोरूम में चोरी की पूरी वारदात

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उनके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए उदयपुर से भीलवाड़ा रवाना हो गये है।

Click here to read more>>
Source: ndtv india