खाकी की कारगुजारी: मरता रहा शख्स,वर्दीधारी बनाते रहे वीडियो

0
यूपी पुलिस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाज में असंवेदनशीलता इतनी बढ़ती जा रही है की आजकल कोई किसी की मदद करने से भी कतराता हैं लेकिन तमाशा देखने के लिए कोई पीछे नहीं रहता। इसका एक नमूना मैनपुरी में देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर से गिरा एक मजदूर पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 25 मिनट तक वह घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा, सभी उसका वीडियो बनाते रहे।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक- अडानी और अंबानी को नोटबंदी की पहले से थी जानकारी, देखें वीडियो

जब यह जानकारी थानाध्यक्ष को मिली तो उसने क्रेन से ट्रैक्टर को हटवाया, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। अभी तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात की ‘बदबू’ भी महसूस कर लीजिए अमिताभ

शनिवार देर रात ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली जिला कारागार के समीप स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। यह देख चालक ने ट्रैक्टर वहीं रोक दिया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की सबसे महंगी सौदेबाजी ! एक लाख रुपये में शख्स ने खरीदी एक बैग रद्दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse