खाकी की कारगुजारी: मरता रहा शख्स,वर्दीधारी बनाते रहे वीडियो

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी पुलिस

पहिये के नीचे दबे मजदूर की चीख पुकार सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन किसी ने उसे पहिये के नीचे से निकालने की कोशिश नहीं की, बल्कि अन्य लोगों के साथ-साथ पुलिस वाले उसका वीडियो बनाने में लग गए। 25 मिनट तक मजदूर वहीं तड़पता रहा।

इसे भी पढ़िए :  सुलग रहा है सहारनपुर: हिंसक झड़प में दर्जनों गाड़ियां आग के हवाले, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को अलग कर मजदूर को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक भी मौके से भाग गया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: बीजेपी से 80 कार्यकर्ता बर्खास्त, हो सकती है और बड़ी कार्यवाई

पुलिस ने मजदूर का शव मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। मृतक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। एएसपी दिगंबर कुशवाह ने कहा कि सड़क हादसे में एक मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हुई है। अगर लापरवाही हुई है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी ने पूर्व अधिकारी 'गोम्स' को बनाया गोवा का सीएम उम्मीदवार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse