बिहार: बाढ़ से 6 और लोगों की मौत, कुल संख्या बढ़कर 228 हुई

0

नई दिल्ली। बिहार में बाढ़ से छह और लोगों के मरने की सूचना मिली है। राज्य के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 228 तक पहुंच गई है, जबकि उत्तराखंड में भूस्खलन से रविवार(11 सितंबर) को दो व्यक्ति मारे गए।

इस बीच मौसम विज्ञानियों ने तेलंगाना और असम, मेघालय, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर सोमवार(12 सितंबर) को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा कि बिहार में बाढ़ के कारण हुयी छह मौतों में से तीन तीन सारन और बेगुसराय में हुयीं।

इसे भी पढ़िए :  रब ने बना दी जोड़ी, रॉन्ग नंबर बना ऐसिड अटैक विक्टिम की राइट चॉइस

बिहार के जल संसाधन विभाग के अनुसार, पुनपुन नदी का जलस्तर पटना के श्रीपालपुर में खतरे के निशान को पार कर गया है, वहीं कोसी नदी खगड़िया जिले के बालतारा और झंझारपुर जिले के कमलाबालान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इसे भी पढ़िए :  दस के सिक्कों के लिए पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश, पूरी खबर आपके होश उड़ा देगी

राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। पटना में बारिश चार मिमी दर्ज की गयी। पूर्णिया में पिछले 24 घंटों में 11.6 मिमी बारिश हुई, वहीं भागलपुर और गया में क्रमश: 9.8 और 5.8 मिमी दर्ज की गयी।

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के दौरान सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गयी। एसडीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि गढवाल स्काउट के कर्नल सुदीप कुमार (45) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में उनके अलावा उनकी पत्नी शीतल (40) उनका आठ वर्षीय बेटे और कार चालक भी था।

इसे भी पढ़िए :  ‘वरदा’ की खौफ से सहमा तमिलनाडु, चक्रवाती तूफान से चार लोगों को मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

लड़का और चालक दुर्घटना में घायल हो गए, जिन्हें सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नल कुमार लैंसडाउन में तैनात थे। दुर्घटना के समय वह अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ जा रहे थे।