होली पर हुड़दंग करते BJP नेता को कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा

0
थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीजेपी पदाधिकारी ने कोतवाल पर सरेआम थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कोतवाल पोसीराम शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ये है मामला

आरोप है कि होली पर दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर जा रहे बीजेपी के एक पदाधिकारी को कोतवाल ने किसी बात पर चांटा जड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक पर तीन सवारियों को देखकर रोकने के निर्देश हैं लेकिन कोतवाल पर लगे थप्पड़ के आरोप की जांच होगी।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम कांड पर अखिलेश यादव का तंज, 'न्यू इंडिया रहने दो, शांति से जीने दो'

पुलिस जांच की बात कह रही है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता कोतवाल को हटाने से कम पर राजी नहीं है। कल कार्यकर्ताओं ने रोड पर जाम भी लगा दिया था। पुलिस ने जाम तो खुलवा दिया लेकिन प्रदर्शन अभी थमा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आज आएगा फैसला

बीजेपी ने लगाए थे सपा पर कानून व्यवस्था खराब होने के आरोप

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। यूपी में जल्द ही बीजेपी की नई सरकार शपथ लेने जा रही है। एसपी की सरकार पर गुंडे और माफियाओं को शह देने का आरोप था। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया था कि पिछली सरकार में थाने एसपी के कार्यालय बन गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सतलुज नदी के खाई में गिरी, 30 मुसाफिरों की मौत

एबीपी न्यूज़ के हवाले से खबर