गोवा में सरकार बनाने पर गरमाया सस्पेंस, कांग्रेस की याचिका पर आज SC में होगी सुनवाई

0
सुप्रीम कोर्ट
फाइल फोटो।
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

गोवा के लिए रक्षा मंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर पर्रिकर आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। लेकिन इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इस पर आज सुबह एक अहम सुनवाई करेगा। कांग्रेस ने कम सीटों के बावजूद सरकार बनाने के बीजेपी दावे को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच आज सुबह 11 बजे इस याचिका पर सुनवाई करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में भी उठाने के मूड में है।

इसे भी पढ़िए :  सरकारी मदद ठुकरा कर इस गांव में लोगों ने अपने पैसों से बनवाए शौचालय

रविवार को मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी ने गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पर्रिकर को गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया। साथ ही उन्हें गोवा विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। यहां चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

इसे भी पढ़िए :  आर्मी का करारा जवाब- पाकिस्तान के खिलाफ कब और कहां कार्रवाई करना है, इसका फैसला हम करेंगे

कांग्रेस 17 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। बीजेपी को 13 सीटें मिलीं। बीजेपी ने अन्य दलों के साथ मिलकर 21 का जादुई आंकड़ा हासिल करने का दावा किया है। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीय विधायकों (3) का बीजेपी को साथ मिला है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने जाधव को सुनाई फांसी की सजा, अब भारत पाक कलाकारों को नहीं देगा वीजा?

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse