जेटली मानहानि केस: दिल्ली की जनता के पैसे से वकील करना चाहते हैं केजरीवाल!

0
केजरीवाल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जनता के टैक्स के पैसे से मशहूर वकील राम जेठमलानी की फीस भर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल को खत लिखकर  मानहानि केस मे ंहुए खर्च पैसे के बिल का भुगतान कराने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  ‘हिन्दू विरोधी काम कर रही है मोदी सरकार’

 

 

इस केस में रामजेठमलानी ने कथित तौर पर रिटेनरशिप के रूप में एक करोड़ रुपए का बिल और कोर्ट में हर पेशी के लिए 22 लाख रुपए का बिल भेजा है। रामजेठमलानी अब तक केजरीवाल की तरफ से ग्यारह बार पेश हुए हैं। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस केस जुड़े बिलों पर दस्तखत कर उसे पास करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेज दिया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में सीएम के लिए बीजेपी का मंथन जारी, आखिरी फैसला लेेंगे अमित शाह, चौंकाने वाला होगा नाम!

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील के बिलों पर सालीसिटर जनरल रंजीत कुमार से सलाह मांगी है। दिल्ली के कानून विभाग ने इन बिलों का मामला एलजी के पास भेजा था। विभाग का कहना था कि एलजी की अनुमति जरूरी है।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम की बड़ी घोषणा, समाजवादी पार्टी नहीं करेगी कोई गठबंधन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse