झारखंड के सीएम रघुवर दास पर चले जूते चप्पल, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

0
रघुवर दास
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रांची : करीब एक हफ़्ते पहले झारखंड के खरसावां में सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम में हुए हंगामे का वीडियो वायरल हो गया है। इस कार्यक्रम में रघुवर दास पर जूते चप्पल फेंके गए थे। इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मामले में सरकार खरसावां के डीसी और एसपी पर कार्रवाई कर सकती है। दोनों अधिकारियों का तबादला किया जा सकता है। मामले की जांच के लिए मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, डीजीपी डीके पांडेय व एडीजी अभियान आरके मल्लिक, अनुराग गुप्ता सोमवार को हेलीकॉप्टर से खरसावां गये। अधिकारियों से हर बिंदु पर जांच करने को कहा गया था।

इसे भी पढ़िए :  शिमला में बड़ा सड़क हदसा, नदी में बस गिरने से 45 लोगों की मौत

क्या है मामला
मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्थल पर गये थे। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन से नाराज आदिवासी संगठनों ने इसका विरोध किया था। भीड़ में शामिल लोग सीएम के काफी करीब तक पहुंच गये थे। लोग हाथों में काला झंडा लिये थे। उन्होंने जूते-चप्पल उछाले।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग लड़के से महिला ने किया रेप, बनाया MMS और देने लगी धमकी...

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse