पंजाब के सीएम पर फेंका गया जूता

0

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया है। ये घटना पंजाब के बठिंडा की है, जब बादल जनता दरबार में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। बादल पर उन्हीं के चुनावी क्षेत्र लंबी के रट्टा खेरा गांव में जूता फेंका गया। सीएम पर जूता फेंकने वाले शख्स की पहचना गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  IT ने लालू परिवार के 12 प्लॉट जब्त किए, कीमत 175 करोड़ रुपये

इससे पहले बठिंडा में ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। जिसमें ‘आप’ के 3 कार्यकर्ता घायल हुए थे। आरोप है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की, जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  IAS टॉपर टीना डाबी और अतहर की शादी को हिन्दू महासभा ने बताया लव जिहाद का हिस्सा

खबर है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने धमकियां दीं कि वह गांव में किसी भी दूसरी पार्टी के पोस्टर नहीं लगने देंगे और न ही कोई रैली होने देंगे।

इसे भी पढ़िए :  महामारी के चपेट में मध्यप्रदेश, 40 जिलों में डेंगू और 18 जिलों में चिकनगुनिया का कहर