उपराष्ट्रपति ने दिलायी पश्चिम बंगाल के छह नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ, सभी सांसदों ने ली बांग्ला में शपथ

0
उपराष्ट्रपति ने दिलायी पश्चिम बंगाल के छह नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के अपने चेंबर में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित छह सांसदों को मंगलवार को शपथ ग्रहण कराया। जिसमें से 5 सदस्य तृणमूल कांग्रेस के है। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, मनस रंजन भुंइया, सुखेंदु शेखर रॉय, शांता छेत्री और डोला सेन शामिल है। सभी सांसदों ने बांग्ला में शपथ ली।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे में होंगे बड़े बदलाव, कहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई तो कहीं कैटरिंग सुविधा होगी बेहतर

इनमें से भुंइया और छेत्री पहली बार राज्यसभा सांसद बने है, जबकि शेष सदस्य फिर से चुने गए है। राज्यसभा के उप सभापति पीजे कुरियन, केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली और संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  अगस्त से शुरू होगी नेट की आवेदन प्रक्रिया

Click here to read more>>
Source: ndtv india