नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान

0

नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि मजबूत आर्थिक बुनियाद, बेहतर मानसून तथा एफडीआई एवं सेवा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में पेप्सी-कोका कोला का विरोध, समेटना पड़ सकता है कारोबार

उन्होंने यह भी कहा कि पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2017) में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट का कारण विमुद्रीकरण नहीं है। उल्लेखनीय है कि कल जारी आधिकारिक आंकड़ों में पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत बताई गई जो तीन साल में सबसे कम रही है।

इसे भी पढ़िए :  ममता के बाद अब राहुल गांधी की मीटिंग में भी लगे मोदी-मोदी के नारे

नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने कहा, ‘‘जीएसटी के सुचारू क्रियान्वयन, मजबूत आर्थिक बुनियाद, बेहतर मानसून तथा एफडीआई एवं सेवा क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में आर्थिक वृद्धि 7.0 से 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।’’

इसे भी पढ़िए :  ये खबर पढ़कर आपको अपनी किस्मत पर अफसोस होगा, दस साल पहले थोड़ा रिस्क लिया होता आज 3BHK फ़्लैट खरीद लेते