मुंबई में भारी बारिश के बीच- डूब रही थीं महेश भट्ट की दो बहनें, बचाने के लिए की गुजारिश

0
महेश भट्ट

मुंबई में इन दिनों भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुकी हैं। चारों तरफ मुंबई में पानी ही पानी दिखाई दे रहा हैं। इसी बीच महेश भट्ट ने ट्वीट कर बताया कि उनकी दोनों बहने मुंबई के खार इलाके में बुरी तरह से फंस गई थीं और उनकी गाड़ी पूरी तरह से डूब चुकी थी।


महेश भट्ट ने ट्वीट कर बताया कि शाम 4:30 बजे के करीब खार इलाके में उनकी बहनों की गाड़ी पूरी तरह से डूब चुकी थी और वह भी डूबने की कगार पर ही थीं तभी वहां कुछ लोगों ने मदद की और उन्हें कार से समय पर निकाल लिया गया। महेश भट्ट ने ट्वीट कर उनके सही सलामत होने की जानकारी देते हुए लोगों को सुरक्षि‍त रहने के लिए कहा।

इसे भी पढ़िए :  नितिन गड़करी के बयान से 'आहत' हैं मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख, पढ़िये- क्या कहा?

Click here to read more>>
Source: Aaj Tak